Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ब्राजील का भारत दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर की याद बनेगा: विजयन

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) फुटबॉल के दिग्गज आई एम विजयन ने तीन अक्टूबर को कोलकाता में होने वाले भारत-ब्राजील अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील टीम का भारत आना युवा खिलाड़ियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला अनुभव होगा।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की ओर से जारी बयान के अनुसार, विजयन ने कहा कि ब्राजील टीम का भारत दौरा देश के फुटबॉल के लिए बड़ा सकारात्मक कदम होगा और इससे भारतीय फुटबॉल को दुनियाभर में पहचान मिलेगी।

पूर्व भारतीय कप्तान विजयन ने कहा, ‘‘युवा खिलाड़ी उनके खिलाफ खेलेंगे और अनुभव हासिल करेंगे, जो बहुत बड़ी बात है। यह उनके लिए जीवनभर की याद बन जाएगी। ’’

विजयन को भारत के अब तक के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

भाषा नमिता

नमिता