Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अक्टूबर में होने वाले भारत-ब्राजील मैत्री मैच की तैयारियों का जायजा लिया ब्राजील के दल ने

कोलकाता, 21 अगस्त (भाषा) ब्राजील के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) का दौरा किया। दल ने स्टेडियम और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर तीन अक्टूबर को भारत के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच की तैयारियों का जायजा लिया।

ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने स्टेडियम, ट्रेनिंग सुविधाओं, टीम के ठहरने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और मैच से जुड़ी अन्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य यह देखना था कि कोलकाता ब्राजील की राष्ट्रीय टीम की मेजबानी के लिए कितना तैयार है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘सीबीएफ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोलकाता का दौरा किया। उन्होंने तीन अक्टूबर को युवा भारती क्रीड़ांगन (सॉल्ट लेक स्टेडियम) में होने वाले मुकाबले की तैयारियों, बुनियादी ढांचे और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ’’

भाषा नमिता

नमिता