Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मध्य यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर रूसी हमले में 14 लोगों की मौत

कीव, 21 अगस्त (एपी) रूस के ड्रोन हमले में शुक्रवार को मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर स्थित एक शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाया गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह शहर राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर है। उन्होंने कहा कि पहले ड्रोन हमले से इलाके को निशाना बनाया गया और फिर बचावकर्मियों के राहत कार्य में जुटने के दौरान दूसरा हमला किया गया।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘इस तरह के हमले आतंकवादी कृत्यों से कम नहीं हैं।’’

स्थानीय प्रशासन प्रमुख ओलेक्सांद्र विलकुल ने मृतकों की संख्या 14 बताई और कहा कि 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 22 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

एपी आशीष सुरेश

सुरेश