Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उत्तर प्रदेश: बांदा में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आकर दो किसानों की मौत

बांदा (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक कुएं में खराब मोटर पंप ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी यह जानकारी दी।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में दोपहर करीब पौने एक बजे शिवनारायण सिंह के कुएं में पानी निकालने के मोटर पंप को ठीक करने नीचे उतरे लालू (40) जहरीली गैस की चपेट आकर अचेत हो गए। इसके बाद लालू को बचाने कुएं में उतरे खेत मालिक कृष्ण कुमार (45) भी अचेत हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑक्सीजन गैस के साथ एक अन्य किसान को कुएं में उतार कर अचेत पड़े किसानों को बाहर निकलवाया और अस्पताल ले गई।

सीओ ने बताया कि चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लालू को मृत घोषित कर दिया। बाद में खेत मालिक कृष्ण कुमार की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों किसानों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष