Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के सिलीगुड़ी में आंतरिक सुरक्षा पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 21 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी दो समीक्षा बैठकें कीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठकों में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हुए।

शहर के बाहरी इलाके में एक होटल में हुई इन बैठकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

शाह का यह दौरा इसलिए अहम है क्योंकि यह शहर नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं के पास स्थित है और यहां ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ है, जिसे ‘चिकन नेक’ के नाम से भी जाना जाता है। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

दिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जरूरी 900 एकड़ जमीन सौंपने के लिए शुभेंदु अधिकारी सरकार की प्रशंसा की।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश