Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ब्रिक्स के पर्यटन मंत्रियों ने सहयोग बढ़ाने करने के लिए 'जयपुर घोषणापत्र' को मंजूरी दी

जयपुर, 21 अगस्त (भाषा) भारत की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्रियों की बैठक हुई, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए ‘जयपुर घोषणापत्र’ को मंजूर दी गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की।

आधिकारिक बयान के अनुसार बैठक में ब्रिक्स के नौ सदस्य देशों के पर्यटन मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने भाग लिया।

‘जयपुर घोषणापत्र’ में भारत की अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स पर्यटन कार्यबल द्वारा किए गए कामों का उल्लेख है, जिसमें कृत्रिम मेधा (एआई), पर्यटन, कौशल विकास और क्षमता विकास समेत चार प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने की यात्रा में पर्यटन अहम भूमिका निभाएगा और कस्बों, गांवों तथा दूर-दराज के इलाकों में आर्थिक विकास व रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है।

बैठक के दौरान भारत ने ब्राजील, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधिमंडलों के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। प्रतिनिधियों का शनिवार को हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किले के दौरे का कार्यक्रम है।

भाषा पृथ्वी जोहेब

जोहेब