Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

संसदीय परामर्शदात्री समिति ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति ने शुक्रवार को क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) के अगले चरण, उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) व्यवस्था में सुधार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) में बदलाव पर चर्चा की।

नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न सांसदों ने हिस्सा लिया। बैठक में नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक मैसूरु में हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नागर विमानन मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति की वर्ष 2017 के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर बैठक हुई।

बयान में कहा गया कि समिति ने उड़ान योजना के अगले चरण, एफटीओ व्यवस्था में सुधार और आईजीआरयूए में बदलाव पर चर्चा की।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय