नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि90 राहुल संपूर्णलीड प्राथमिकी
पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज, राहुल का धरना समाप्त
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छह घंटे से अधिक समय तक चले धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए युवक साहिल लोचब के मामले में प्राथमिकी दर्ज की।
अर्थ31 मोदी अंतरिक्ष स्टार्टअप
प्रधानमंत्री का अंतरिक्ष स्टार्टअप से कृषि, डेयरी, पर्यावरण में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का आह्वान
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को युवा अंतरिक्ष उद्यमियों को सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए उनसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को कृषि, पशुधन प्रबंधन, डेयरी, पर्यावरण और आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े अन्य क्षेत्रों तक ले जाने का आह्वान किया।
प्रादे126 झारखंड अदालत दूसरी लीड परीक्षाएं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से हुई भर्तियां, सीडीपीओ की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर रोक
रांची, झारखंड उच्च न्यायालय ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) की नियुक्तियां और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा के जरिए हुई भर्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर रोक लगा दी है।
प्रादे155 बंगाल तीसरी लीड शाह
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने में देरी को लेकर शाह ने ममता पर निशाना साधा
सिलीगुड़ी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल सुरक्षित होगा और न ही भारत।
प्रादे124 तेलंगाना रेड्डी अमेरिका यात्रा दूसरीलीड केंद्र
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को केंद्र से अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं मिली
हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को केंद्र सरकार से अमेरिका जाने की इजाजत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे123 पंजाब दूसरी लीड बंद
‘पंजाब बंद’ का व्यापक असर, कई जगह बाजार बंद और यातायात प्रभावित
पटियाला/फिरोजपुर, ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का शुक्रवार को व्यापक असर देखने को मिला। राज्य में कई जगहों पर दुकानें और बाजार बंद रहे, जबकि राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।
प्रादे175 मेघालय लीड हिंसा
मेघालय में आगजनी और पेट्रोल बम हमले की घटनाएं, कोई हताहत नहीं
शिलांग, मेघालय में सरकारी संपत्तियों को निशाना बनाकर आगजनी और पेट्रोल बम हमले की घटनाएं सामने आई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे117 बंगाल शाह बीएनएस
पूर्ववर्ती ममता बनर्जी नीत सरकार ने ‘सिंडिकेट राज’ को बचाने के लिए नए आपराधिक कानूनों को रोका : शाह
सिलीगुड़ी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की पिछली ममता बनर्जी सरकार ने संसद से पारित नए आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए अधिसूचित नहीं किया था, क्योंकि वह ‘‘सिंडिकेट, कट-मनी और जबरन वसूली के तंत्र’’ को बचाना चाहती थीं।
प्रादे61 राजस्थान लीड कॉजपा
राजस्थान के गांव में कॉजपा टीम का विरोध, ग्रामीणों ने खदेड़ा; दीपके ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप
जयपुर, राजस्थान के एक गांव में उस समय झड़प हो गई जब ग्रामीणों ने कथित तौर पर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेड लगा दिए और सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की टीम को मौके से खदेड़ दिया।
वि27 बांग्लादेश राष्ट्रपति शपथ
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली
ढाका, वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
अर्थ74 लीड एमपीएमएस प्रोत्साहन
भारतीय बौद्धिक संपदा वाले मोबाइल फोन 10-14 महीने में बाजार में आने की उम्मीदः वैष्णव
नयी दिल्ली, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कंपनियों के बौद्धिक संपदा अधिकार वाले और देश में डिजाइन किए गए मोबाइल फोन अगले 10-14 महीने के भीतर बाजार में आने की उम्मीद है। ये फोन 62,500 करोड़ रुपये की 'मोबाइल फोन विनिर्माण योजना' (एमपीएमएस) के तहत पेश किए जाएंगे।
खेल26 खेल बैडमिंटन विश्व तीसरी लीड भारत
त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का किया, सात्विक-चिराग को मिली निराशा
नयी दिल्ली, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में भारत के पदक अभियान को जारी रखा लेकिन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल में हारकर तीसरा पदक हासिल करने से चूक गई।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश