Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मधुर निट क्राफ्ट्स का आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कपड़ा कंपनी मधुर निट क्राफ्ट्स लिमिटेड का 53.28 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और सौर पैनल में निवेश के लिए यह पूंजी जुटाना चाहती है।

कंपनी का आईपीओ 27 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए प्रति शेयर 95-100 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है। कंपनी का अपने शेयर एनएसई इमर्ज मंच पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

आईपीओ के तहत 53.28 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 1,200 शेयरों का लॉट तय किया गया है, जबकि 2.66 लाख शेयर बाजार निर्माताओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

मधुर निट क्राफ्ट्स आईपीओ से मिलने वाली राशि में से 20.85 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्ज के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और 15.92 करोड़ रुपये कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए करेगी।

इसके अलावा, 3.68 करोड़ रुपये सौर पैनल खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों और निर्गम से जुड़े खर्चों के लिए किया जाएगा।

मधुर निट क्राफ्ट्स के प्रबंध निदेशक अरुण गुप्ता ने कहा, ‘‘प्रस्तावित आईपीओ हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे हमारी कार्यशील पूंजी की जरूरतें पूरी करने, वित्तीय स्थिति मजबूत करने और विनिर्माण क्षमताओं में आगे निवेश करने में मदद मिलेगी।’’

भाषा योगेश रमण

रमण