Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

आईसीआईसीआई बैंक ने विदेशी बाजारों से उधार लेने की सीमा दोगुनी कर पांच अरब डॉलर की

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) आईसीआईसीआई बैंक के निदेशक मंडल ने कारोबार वृद्धि के लिए विदेशी बाजारों से उधारी की सीमा दोगुनी करते हुए पांच अरब डॉलर तय की है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में विदेशी बाजारों में बॉन्ड, नोट्स और ऑफशोर सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट जारी कर उधार लेने की सीमा को संशोधित करते हुए बढ़ाकर पांच अरब डॉलर तक करने की मंजूरी दी।

बैंक के निदेशक मंडल ने पहले 18 जुलाई को विदेशी बाजारों से उधारी की सीमा 2.5 अरब डॉलर तय की थी।

आईसीआईसीआई बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रल-जून) तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 13,558 करोड़ रुपये था।

देश के दूसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक का अप्रैल-जून तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 14,804 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,768 करोड़ रुपये था।

भाषा यासिर रमण

रमण