Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उत्तर प्रदेश के मऊ में सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत

मऊ (उप्र) 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र में करीब 12 बजे एक ट्रेलर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रेलर चालक फरार होने का प्रयास करने लगा और पुलिस ने उसका पीछा किया।

पुलिस ने बताया कि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव की निवासी बिंदु यादव और उसके बेटे सूरज यादव (लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि ट्रेलर चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब