Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

एनएचएआई, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड ने राजमार्गों पर सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों में तेजी लाने पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा प्रबंधन की मौजूदा स्थिति का विस्तृत ब्योरा दिया। इसमें सड़क सुरक्षा प्रदर्शन और उभरते रुझान, संस्थागत व्यवस्था एवं प्रशासन, राजमार्ग सुरक्षा इंजीनियरिंग एवं संचालन तथा सड़क सुरक्षा ऑडिट और दुर्घटना संभावित स्थानों के प्रबंधन को शामिल किया गया।

बयान के अनुसार, बैठक में मौजूदा संस्थागत व्यवस्थाओं, इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं और संचालन प्रणालियों की समीक्षा की गई। साथ ही, सुरक्षित प्रणाली आधारित दृष्टिकोण अपनाकर सड़क सुरक्षा को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

बयान में कहा गया कि दोनों संस्थान समय-समय पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से नियमित रूप से मिलकर उभरती चुनौतियों की पहचान करेंगे और सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करेंगे।

भाषा योगेश रमण

रमण