Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

स्वीडन के स्कूल में तलवार लेकर घुसा हमलावर, हमले में कई लोग घायल

बर्लिन, 21 अगस्त (एपी) स्वीडन के एक स्कूल में शुक्रवार को तलवार लेकर घुसे एक हमलावर ने कई लोगों को घायल कर दिया। संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला राजधानी स्टॉकहोम के उत्तर-पश्चिम में स्थित फागरस्टा शहर के ब्रिनेल स्कूल में हुआ।

पुलिस प्रवक्ता पेले वामस्टैड ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

वामस्टैड ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएंगी।

एपी शफीक नरेश

नरेश