नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को बिनौला तेल खली की कीमत 18 रुपये की गिरावट के साथ 3,481 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।
एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के सितंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 18 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,481 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 40,780 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश