नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,286 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 18 रुपये या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,286 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 3,477 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.33 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.35 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 93.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश