Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केजरीवाल ने कॉजपा स्वयंसेवकों पर हमले के लिए भाजपा के 'गुंडों' को जिम्मेदार ठहराया

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजस्थान के एक गांव का दौरा करने गए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के स्वयंसेवकों पर हमला करने का आरोप लगाया।

कॉजपा के सह-संयोजक आशुतोष रांका के एक पोस्ट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'भाजपा के गुंडों' ने कॉजपा के स्वयंसेवकों पर हमला किया।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'ये सब क्या हो रहा है देश में? भाजपा के गुंडों ने कॉजपा के स्वयंसेवकों पर बुरी तरह से हमला कर दिया। मार-पीट की, कपड़े फाड़े और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।’’

उन्होंने केजरीवाल ने सवाल किया, ‘‘ये सब सिर्फ इसलिए कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए आवाज न उठा सकें? बच्चे पढ़-लिख गए, तो इससे भाजपा को क्या तकलीफ है? ये हमारे बच्चों को अनपढ़ क्यों रखना चाहते हैं?’’

यह घटना राजस्थान के एक गांव में तब हुई, जब कॉजपा की टीम अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने गई थी। इस दौरान कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आए ग्रामीणों ने अवरोधक लगा दिए और कॉजपा टीम को जबरन खदेड़ दिया, जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।

घटना के वीडियो में बड़ी संख्या में लोग कॉजपा टीम के सदस्यों के साथ तीखी बहस करते और गांव में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। कुछ वीडियो में कारों के टूटे हुए शीशे भी दिखाई दिए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे कॉजपा टीम के वाहन थे।

रांका ने आरोप लगाया कि कॉजपा टीम पर हमला राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इशारे पर किया गया था।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप