Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मुंबई के गोरेगांव इलाके में पानी की टंकी में डूबने से दो किशोरों की मौत

मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के उपनगरीय इलाके गोरेगांव पूर्व में शुक्रवार को पानी की टंकी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे आरे कॉलोनी के गौतम नगर इलाके में हुई।

मृतकों की पहचान 15 वर्षीय जैब पटेल और 13 वर्षीय नकीब पटेल के रूप में हुई है। जैब 10वीं कक्षा का छात्र था जबकि नकीब 9वीं कक्षा का छात्र था।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों ने दोनों किशोरों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों बच्चे जोगेश्वरी गुंफा इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते थे और शुक्रवार को स्कूल नहीं आए थे।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश