Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि54 राहुल पैलेट तीसरीलीड प्राथमिकी

डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना जारी, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए 19 वर्षीय साहिल लोचब के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर धरना दिया।

अर्थ31 मोदी अंतरिक्ष स्टार्टअप

प्रधानमंत्री का अंतरिक्ष स्टार्टअप से कृषि, डेयरी, पर्यावरण में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल का आह्वान

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को युवा अंतरिक्ष उद्यमियों को सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए उनसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को कृषि, पशुधन प्रबंधन, डेयरी, पर्यावरण और आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े अन्य क्षेत्रों तक ले जाने का आह्वान किया।

प्रादे126 झारखंड अदालत दूसरी लीड परीक्षाएं

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से हुई भर्तियां, सीडीपीओ की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर रोक

रांची, झारखंड उच्च न्यायालय ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) की नियुक्तियां और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा के जरिए हुई भर्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर रोक लगा दी है।

प्रादे124 तेलंगाना रेड्डी अमेरिका यात्रा दूसरीलीड केंद्र

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को केंद्र से अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं मिली

हैदराबाद, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को केंद्र सरकार से अमेरिका जाने की इजाजत नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे123 पंजाब दूसरी लीड बंद

‘पंजाब बंद’ का व्यापक असर, कई जगह बाजार बंद और यातायात प्रभावित

पटियाला/फिरोजपुर, ‘बंदी सिंहों’ की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का शुक्रवार को व्यापक असर देखने को मिला। राज्य में कई जगहों पर दुकानें और बाजार बंद रहे, जबकि राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

प्रादे117 बंगाल शाह बीएनएस

पूर्ववर्ती ममता बनर्जी नीत सरकार ने ‘सिंडिकेट राज’ को बचाने के लिए नए आपराधिक कानूनों को रोका : शाह

सिलीगुड़ी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की पिछली ममता बनर्जी सरकार ने संसद से पारित नए आपराधिक कानूनों को लागू करने के लिए अधिसूचित नहीं किया था, क्योंकि वह ‘‘सिंडिकेट, कट-मनी और जबरन वसूली के तंत्र’’ को बचाना चाहती थीं।

दि35 पोत भारतीय दूसरी लीड अपहरण

यमन, सोमालिया के पास दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण, 22 भारतीय सवार

नयी दिल्ली, यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया। इन पोत पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं। पोत परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि17 दिल्ली जंतर मंतर सुरक्षा

आरक्षण-विरोधी प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

नयी दिल्ली, जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यहां जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे61 राजस्थान लीड कॉजपा

राजस्थान के गांव में कॉजपा टीम का विरोध, ग्रामीणों ने खदेड़ा; दीपके ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

जयपुर, राजस्थान के एक गांव में उस समय झड़प हो गई जब ग्रामीणों ने कथित तौर पर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेड लगा दिए और सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की टीम को मौके से खदेड़ दिया।

प्रादे120 आंध्र लीड आरएसएस

आरएसएस की बैठक में जनसांख्यिकीय असंतुलन, युवाओं के विरोध-प्रदर्शन और व्यवस्थागत कमियों पर चर्चा

विशाखापत्तनम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुक्रवार को संपन्न हुई। इस बैठक में कुछ इलाकों में जनसांख्यिकी असंतुलन और उससे सामाजिक समरता पर पड़ने वाले प्रभाव, जंतर-मंतर पर हाल में हुए युवाओं के विरोध-प्रदर्शन और उस दौरान सामने आई व्यवस्थागत कमियों जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। आरएसएस के वरिष्ठ नेता सीआर मुकुंद ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि21 पाक दूसरी लीड इमरान

इमरान खान अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद वापस जेल में

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार सुबह सरकारी ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (पीआईएमएस) में चिकित्सा जांच के बाद रावलपिंडी की अडियाला जेल वापस भेज दिया गया। चिकित्सा जांच के दौरान अल-शिफा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे। सरकार ने यह जानकारी दी।

खेल18 खेल बैडमिंटन विश्व दूसरी लीड भारत

त्रीसा-गायत्री की जोड़ी सेमीफाइनल में, विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का किया

नयी दिल्ली, भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने शुक्रवार को यहां पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए महिला युगल क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का किया।

‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि20 गाजा शांति समझौते

गाजा शांति समझौते बार-बार क्यों टूट रहे ?

एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड), अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ ने जुलाई के अंत में ग़ाज़ा के लिए 15 सूत्री रूपरेखा जारी की थी। इसके तहत हमास अपने हथियार अंतरराष्ट्रीय सत्यापन संस्था से प्रमाणित फलस्तीनी तकनीकविदों की एक समिति को सौंपता और इजराइल चरणबद्ध तरीके से ग़ाज़ा से हट जाता।

वि19 अपराध पर्यटन स्थल

डार्क टूरिज्म : मौत, अपराध और त्रासदी से जुड़े स्थल पर्यटकों को क्यों आकर्षित करते हैं?

जरागोजा (स्पेन), इस गर्मी में गैलिसिया के प्रमुख मादक पदार्थ तस्कर लॉरेआनो ओउबिना ने आरूसा इलाके में ‘‘ड्रग तस्करी टूर’’ शुरू किया। उन्होंने पर्यटकों को नाव की सवारी के दौरान उन स्थानों की यात्रा कराने की पेशकश की, जो कभी तस्करी की वजह से सुर्खियों में थे। इस यात्रा में घटनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी और दोपहर का भोजन भी शामिल था। हालांकि, गैलिसिया की क्षेत्रीय सरकार ने पर्यटन कानूनों के उल्लंघन के कारण इस पहल पर रोक लगा दी।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप