Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केंद्र ने नियमों का हवाला देते हुए रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा को मंजूरी देने से इनकार किया

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई, क्योंकि ये तय नियमों के मुताबिक नहीं है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, रेड्डी के कार्यालय ने कहा था कि केंद्र ने मुख्यमंत्री को अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘राजनीतिक मंजूरी देने के लिए विदेश मंत्रालय मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं का आकलन करता है।’’

उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘ऐसे मामलों में प्रस्तावित कार्यक्रम पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए। इस मामले में अमेरिका के संबंध में ऐसा नहीं था, इसलिए मंजूरी नहीं दी गई।’’

जायसवाल रेड्डी की अमेरिका यात्रा की मंजूरी से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

रेड्डी अभी लंदन में हैं और उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा पूरी करने के बाद अमेरिका जाने की योजना बनाई थी।

मुख्यमंत्री के कार्यालय के अनुसार, अमेरिका जाने की अनुमति न मिलने के कारण रेड्डी 30 अगस्त को हैदराबाद लौटेंगे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप