Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वैश्विक, घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की

चेन्नई, 21 अगस्त (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को आर्थिक परिदृश्य के जोखिमों समेत वैश्विक और घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की।

केंद्रीय निदेशक मंडल ने आरबीआई के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों की भी समीक्षा की, जिसमें उसकी समितियों और लोकपाल योजना का कामकाज शामिल है।

केंद्रीय बैंक ने गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल की 624वीं बैठक के बाद कहा, ‘‘बैठक में मौजूदा आर्थिक स्थिति, आर्थिक परिदृश्य के जोखिमों समेत वैश्विक और घरेलू चुनौतियों की समीक्षा की गयी।’’

बैठक में डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता, शिरीष चंद्र मुर्मू और रोहित जैन सहित निदेशक मंडल के अन्य निदेशक रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी, आनंद गोपाल महिंद्रा और सोमनाथ श्रीधरा पाणिकर शामिल हुए।

भाषा निहारिका रमण

रमण