Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कश्मीर: नौकरी हासिल करने के लिए ‘जालसाजी’ के आरोपों की जांच के तहत कांस्टेबल के घर पर छापेमारी

श्रीनगर, 21 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा ने पुलिस विभाग में नियुक्ति हासिल करने के लिए कथित जालसाजी के मामले की जांच के तहत शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी के आवास की तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, मामला सफाकदल इलाके के निवासी कांस्टेबल मंजूर अहमद नजर की नियुक्ति से जुड़ा है।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित फर्जी दस्तावेज जमा कर पुलिस विभाग में नियुक्ति हासिल की थी।

इस संबंध में आरपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी) और 471 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के विशेष अपराध प्रकोष्ठ (कश्मीर) ने श्रीनगर की विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के अनुपालन में यह छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई।

अधिकारी ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर मामले से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश