Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

प्रयागराज में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिला श्रमिकों की मौत

प्रयागराज, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि कुछ महिला श्रमिक धान के बिहन की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सूरवल साहनी की तरफ जा रही थीं, तभी ट्रैक्टर के आगे चल रही मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अचानक गिर गया।

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर के चालक ने व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जिसकी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।

मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में करीना (18) और कमला (50) की मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल महिला श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा राजेंद्र जोहेब

जोहेब