Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जापान: पार्लर में आग लगाकर पांच लोगों की हत्या करने के दोषी को फांसी

ओसाका, 21 अगस्त (एपी) जापान के ओसाका स्थित पार्लर में वर्ष 2009 में आग लगाकर पांच लोगों की हत्या करने वाले व्यक्ति को शुक्रवार को फांसी दे दी गई।

प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के कार्यभार संभालने के बाद देश में पहली बार किसी दोषी को फांसी दी गयी है।

जापान में मृत्युदंड की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने और इसे समाप्त करने की मांग लगातार बढ़ रही है।

न्याय मंत्री हिरोशी हिरागुची ने बताया कि सुनाओ ताकामी ने ओसाका के भीड़भाड़ वाले पार्लर में पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा दी थी।

इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 10 अन्य लोग घायल हुए थे।

हिरागुची ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “इस घटना के बेहद गंभीर परिणाम हुए और इससे समाज में गहरा सदमा और भय उत्पन्न हुआ।”

उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जान चली गई, उन्हें अकल्पनीय पीड़ा और भय का सामना करना पड़ा होगा जबकि घायल लोगों को लंबे समय तक इसके दुष्प्रभाव झेलने पड़े।

मंत्री ने कहा, “न्याय मंत्री के रूप में मैंने गहन और पूरी तरह विचार करने के बाद फांसी की सजा देने का आदेश दिया है।”

न्याय मंत्रालय ने बताया कि फांसी शुक्रवार को दी गयी।। ताकामी (58) को हत्या, हत्या के प्रयास और आगजनी का दोषी ठहराया गया था।

ओसाका जिला अदालत ने 2011 में उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

उच्चतम न्यायालय ने उसकी अपील को 2016 में खारिज कर दिया था और मृत्युदंड की सजा बरकरार रखी थी।

हिरागुची ने बताया कि जापान में 100 लोगों को मृत्युदंड दिया जाना है। इनमें से 43 ने अपने मामलों की दोबारा सुनवाई का अनुरोध किया है।

एपी जितेंद्र नरेश

नरेश