Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

वायदा बाजार में सोना 1,432 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियो के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,432 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाला सोना 1,432 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत बढ़कर 1,60,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 2,542 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों की लिवाली बढ़ने से कीमती धातु की कीमत में तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती रही। न्यूयॉर्क में सोना वायदा भाव 0.98 प्रतिशत बढ़कर 4,561.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा यासिर रमण

रमण