Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

चीन में तूफान मेसाक से 159 लोगों की मौत, 10 लापता

बीजिंग, 21 अगस्त (एपी) चीन में एक महीने पहले आए तूफान मेसाक के कारण कम से कम 159 लोगों की मौत हुई और 10 अन्य लापता हैं। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जुलाई की शुरुआत में चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी प्रांत में आए इस तूफान के कारण भारी बारिश हुई और भीषण बाढ़ आ गई। नाननिंग और गुइगांग शहर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। उस समय अधिकारियों ने 39 लोगों की मौत की जानकारी दी थी।

किसी घटना के कई दिनों बाद अधिकारियों द्वारा मृतक संख्या को अद्यतन किया जाना असामान्य बात नहीं है, हालांकि इस मामले में, तूफान के आने के एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद मृतक संख्या के बारे में जानकारी साझा की गई है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, कुल मृतकों में से 107 लोगों की मौत नाननिंग में छह बांधों के टूटने से आई बाढ़ के कारण हुई।

एपी शफीक अविनाश

अविनाश