Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तमिलनाडु निर्माण सामग्री की आवाजाही पर पाबंदियों से केरलम को छूट देने पर विचार करेगा

(फाइल फोटो के साथ)

तिरुवनंतपुरम, 21 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने केरलम के अपने समकक्ष वी.डी. सतीशन को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार धातु समेत अन्य निर्माण सामग्री विभिन्न राज्यों में भेजने पर लगी पाबंदियों से केरलम को छूट देने पर विचार करेगी। केरलम मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा कि सतीशन ने बृहस्पतिवार को महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद (एसजेडसी) की बैठक के दौरान विजय के साथ हुई मुलाकात में यह मुद्दा उठाया था।

बयान के अनुसार, सतीशन ने केरलम की खास परिस्थितियों का हवाला देते हुए इन पाबंदियों पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया।

बयान के मुताबिक, दोनों मुख्यमंत्री इस मामले पर आगे बातचीत करने और जल्द कोई उचित फैसला लेने पर सहमत हुए।

बयान में यह भी कहा गया कि सतीशन ने इससे पहले विजय को पत्र लिखकर केरलम को इन पाबंदियों से छूट देने का अनुरोध किया था।

भाषा सुरभि अविनाश

अविनाश