नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
नड्डा की हाल ही में एंजियोप्लास्टी हुई है।
राधाकृष्णन राज्यसभा के सभापति हैं, वहीं नड्डा उच्च सदन के नेता हैं।
राधाकृष्णन स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।
राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और कुशल-मंगल की कामना की।”
केंद्रीय मंत्री नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद 13 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश