Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि16 राहुल पैलेट लीड प्राथमिकी

डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, ‘पैलेट गन से घायल’ युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के छर्रों से घायल हुए युवक के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

प्रादे56 झारखंड अदालत परीक्षाएं

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा से हुई भर्तियां, सीडीपीओ की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर रोक

रांची, झारखंड उच्च न्यायालय ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) की नियुक्तियां और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा के जरिए हुई भर्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

दि17 दिल्ली जंतर मंतर सुरक्षा

आरक्षण-विरोधी प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई

नयी दिल्ली, जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यहां जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे61 राजस्थान लीड कॉजपा

राजस्थान के गांव में कॉजपा टीम का विरोध, ग्रामीणों ने खदेड़ा; दीपके ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया हमले का आरोप

जयपुर, राजस्थान के एक गांव में उस समय झड़प हो गई जब ग्रामीणों ने कथित तौर पर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैरिकेड लगा दिए और सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) की टीम को मौके से खदेड़ दिया।

प्रादे25 आंध्र स्कूल छात्र मौत

विशाखापत्तनम: अध्यापिका के थप्पड़ मारने के बाद छह वर्षीय बच्चे की मौत

विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक निजी स्कूल की कक्षा में अध्यापिका द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने के बाद छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे13 पंजाब बंद

कौमी इंसाफ मोर्चा के ‘पंजाब बंद’ के मद्देनजर चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सुरक्षा कड़ी

चंडीगढ़, ‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के ‘पंजाब बंद’ के आह्वान के मद्देनजर राज्य में कुछ स्थानों पर शुक्रवार सुबह दुकानें एवं बाजार बंद रहे और चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

प्रादे27 कर्नाटक भाजपा प्रदर्शन

नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा, जद (एस) विधायकों ने विधान सौध तक निकाला मार्च

बेंगलुरु, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों ने शुक्रवार को यहां विधान सौध तक मार्च निकाला और राज्य सरकार के एक निगम में करोड़ों रुपये के कथित तौर पर गबन के मामले में मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग की।

अर्थ13 अमेरिकन एक्सप्रेस अंबानी

अमेरिकन एक्सप्रेस ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के साथ साझेदारी की

नयी दिल्ली, क्रेडिट कार्ड कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प, इंडिया (अमेरिकन एक्सप्रेस) और नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) ने शुक्रवार को साझेदारी की घोषणा की।

वि10 अमेरिका भारत परमाणु

शांति नियमों पर भारत को विस्तृत सुझाव देगा अमेरिकी परमाणु उद्योग

वाशिंगटन, अमेरिकी परमाणु उद्योग उस ‘शांति अधिनियम’ को लागू करने के लिए तैयार किए गए मसौदा नियमों और विनियमों पर भारत को विस्तृत सुझाव देगा जिसने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोल दिया है।

वि9 अमेरिका विमान लीड दुर्घटनाग्रस्त

पश्चिमी अलास्का में विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी आठ लोगों की मौत: अमेरिकी सेना

जूनो (अमेरिका), अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के एक रडार स्थल पर एक विशेष विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने यह जानकारी दी।

खेल3 खेल बांग्ला भारत

भारतीय श्रृंखला की तारीखों में बदलाव हो सकता है, इस साल बीपीएल होने की संभावना कम: तमीम

ढाका, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा है कि भारत के खिलाफ बहुप्रतीक्षित घरेलू श्रृंखला की तारीखें ‘आगे-पीछे हो सकती हैं’ क्योंकि बोर्ड अपने कैलेंडर में बदलाव कर रहा है, जिसमें भारी वित्तीय नुकसान के कारण इस वर्ष बांग्लादेश प्रीमियर लीग (टी20 का प्रमुख टूर्नामेंट) के शामिल होने की संभावना नहीं है।

खेल2 खेल हॉकी कप भारत संभावना

नीदरलैंड के सामने होगी भारत की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं

एम्सटेलवीन, भारत शनिवार को यहां जब विश्व कप हॉकी के दूसरे दौर के अपने पहले मैच में सह-मेजबान और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड से भिड़ेगा तो उसकी रक्षात्मक कमजोरियों की सबसे बड़ी परीक्षा तब होगी और हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम यह अच्छी तरह से जानती है कि अगर उसे सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा