Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार का गोला नष्ट किया गया

मेंढर/जम्मू, 21 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना ने शुक्रवार को एक मोर्टार बम बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि डबराज इलाके में सेना के बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने नियंत्रित तरीके से विस्फोटक अभियान चलाकर मोर्टार बम को निष्क्रिय किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन