Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मीशो को त्योहारों के दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) ई-कॉमर्स मंच मीशो को आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विक्रेताओं एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिये 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की उम्मीद है।

कंपनी के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, करीब 6.5 लाख रोजगार के अवसर विक्रेता नेटवर्क में और लगभग 3.75 लाख लॉजिस्टिक्स परिचालन में सृजित होने का अनुमान है।

मीशो ने कहा, ‘‘ त्योहारों के दौरान समूचे कारोबारी नेटवर्क का विस्तार किया जाता है...इस साल हमें 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है... ’’

भाषा निहारिका

निहारिका