Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

इस बार हैदराबाद में होगी टेनिस प्रीमियर लीग

हैदराबाद, 21 अगस्त (भाषा) टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) का आठवां सत्र आठ से 13 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

आठ टीमों का यह टूर्नामेंट तेलंगाना सरकार के सहयोग से एलबी टेनिस स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 25 अंक के विशिष्ट प्रारूप में खेला जाएगा।

इस लीग में जीएस दिल्ली एसेस, हैदराबाद स्ट्राइकर्स, लखनऊ ब्लेज़र्स, गुड़गांव ग्रैंड स्लैमर्स, गुजरात पैंथर्स, राजस्थान रेंजर्स, कोलकाता थंडर ब्लेड्स और मुंबई रॉयल्स की टीम प्रतिस्पर्धा करती हैं।

पिछली बार यह टूर्नामेंट अहमदाबाद में खेला गया था।

भाषा

पंत

पंत