Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पुंछ में बूढ़ा अमरनाथ तीर्थयात्री की हृदयाघात से मौत

पुंछ/जम्मू, 21 अगस्त (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक आवास केंद्र पर शुक्रवार को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद बिहार के 68 वर्षीय एक श्रद्धालु की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वह बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के बेलागंज निवासी दिनेश प्रसाद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्री प्रसाद को 20 और 21 अगस्त की दरमियानी रात में छाती में बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें रात करीब 12:15 बजे पुंछ जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण हृदयाघात बताया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 17 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को रवाना किया था। यह यात्रा 28 अगस्त तक जारी रहेगी।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन