Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।

रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

भाषा शोभना

शोभना