Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

यमन, सोमालिया के पास दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण, 22 भारतीय सवार

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में समुद्री डाकुओं ने दो वाणिज्यिक पोत का अपहरण कर लिया, जिन पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं। पोत परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सशस्त्र समुद्री डाकुओं ने 20 अगस्त को इरिट्रिया के ध्वज वाले तेल उत्पाद टैंकर ‘एम टी सिबू 1’ का अदन की खाड़ी में यमन के तट से करीब 30 समुद्री मील दूर अपहरण कर लिया। इस पोत के चालक दल के 20 सदस्यों में 16 भारतीय हैं।

उन्होंने बताया कि समुद्री डाकुओं ने कैमरून के ध्वज वाले एक अन्य मालवाहक पोत का 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास अपहरण कर लिया। इस पोत के चालक दल के 10 सदस्यों में छह भारतीय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी के अनुसार, भारतीय चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

भाषा

सिम्मी रंजन

रंजन

रंजन