Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पश्चिमी अलास्का में विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी आठ लोगों की मौत: अमेरिकी सेना

जूनो (अमेरिका), 21 अगस्त (एपी) अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के एक रडार स्थल पर एक विशेष विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने यह जानकारी दी।

यह हादसा बृहस्पतिवार को अलास्का के एंकरेज से करीब 725 किलोमीटर पश्चिम में स्थित ‘केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट’ पर हुआ।

अलास्का कमान, उत्तरी अमेरिकी वायु अंतरिक्ष रक्षा कमान के अलास्का क्षेत्र और 11वीं वायुसेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने कहा, ‘‘यह हमारे सैन्य परिवार और उन समुदायों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिनकी हम सेवा करते हैं।’’

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।

एपी सिम्मी रंजन

रंजन