Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दक्षिण दिल्ली के जिम में आग, लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित एक जिम में आग लग जाने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिम में आग बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे जिम की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और यह मामूली आग थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल सेवा को सूचित किया गया। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले स्थानीय पुलिसकर्मियों ने जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ है। घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और स्थिति सामान्य है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन

रंजन