Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडे में सबसे ऊपर : फारूक अब्दुल्ला

श्रीनगर, 20 अगस्त (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2019 में केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए गए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली पार्टी के एजेंडे में सबसे ऊपर है और उनकी पार्टी इसके लिए संघर्ष कभी नहीं छोड़ेगी।

एक बयान में अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष संवैधानिक दर्जा संघ के साथ उसके विशिष्ट और अद्वितीय संवैधानिक संबंध को दर्शाता था और यह विरासत नेशनल कॉन्फ्रेंस की राजनीतिक विचारधारा के केंद्र में बनी हुई है।

पार्टी प्रमुख ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों को भले ही ‘‘एकतरफा तरीके से बदल दिया गया’’ हो, लेकिन उनकी पार्टी उनकी बहाली के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुद्दा पार्टी के एजेंडे में सबसे ऊपर बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए आवाज उठाने का अधिकार है।’’

भाषा खारी वैभव

वैभव