Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए खुला : सपकाल

पुणे, 20 अगस्त (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस दावे को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया कि पुणे में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम केवल कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेज के छात्रों तक सीमित रहेगा।

सपकाल ने कहा कि 22 अगस्त को एआईएसएसएमएस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम सभी छात्रों के लिए खुला रहेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पुणे पहुंचे सपकाल ने संवाददाताओं से कहा कि यह छात्राओं के साथ संवाद का कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम पुणे में हो रहा है, जो लड़कियों की शिक्षा की नींव रखने वाली सावित्रीबाई फुले और जीजामाता की भूमि है जिन्होंने (अपने पुत्र) छत्रपति शिवाजी महाराज को हिंदवी स्वराज्य का मंत्र दिया ’’

फडणवीस के इस दावे पर कि कार्यक्रम केवल कांग्रेस नेताओं के शिक्षण संस्थानों के छात्रों तक सीमित रहेगा, सपकाल ने कहा कि ऐसी कोई पाबंदी नहीं है।

इससे पहले नागपुर में फडणवीस ने कहा कि यह कार्यक्रम एक ‘‘नियंत्रित माहौल’’ में होगा और खुले संवाद के बजाय ‘‘एकतरफा भाषण’’ हो सकता है। उन्होंने कहा था कि उनकी जानकारी के अनुसार, गांधी कांग्रेस नेताओं द्वारा संचालित कॉलेजों में पंजीकृत छात्रों के साथ ही बातचीत करेंगे।

भाषा खारी वैभव

वैभव