Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पेरू के दक्षिणी एंडीज क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, तत्काल नुकसान की सूचना नहीं

लीमा (पेरू), 20 अगस्त (एपी) पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, भूकंप के कारण तत्काल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी।

यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे आया। इसका केंद्र अयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो शहर से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में जमीन में 66.7 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके इका और अरेक्विपा क्षेत्र सहित पेरू के कई दक्षिणी हिस्सों में महसूस किए गए। अधिकारियों ने तत्काल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं दी है।

पेरू में अतीत में भी शक्तिशाली भूकंप के कारण भारी तबाही देखी गई थी। वर्ष 2007 में इका क्षेत्र के एक प्रांत में 7.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें करीब 600 लोगों की मौत हुई थी।

एपी खारी वैभव

वैभव