Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने कैथल दौरे के दौरान स्कूल बस में सवार होकर बच्चों से बातचीत की

चंडीगढ़, 20 अगस्त (भाषा) हरियाणा के कैथल में बृहस्पतिवार को एक मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रोटोकॉल से हटकर वहां के एक स्कूल बस में सवार हुए।

मुख्यमंत्री के अचानक स्कूल बस में आने से उसमें सवाल बच्चे हतप्रभ दिखे। इस दौरान सैनी ने बच्चों से बात की और उनसे हाथ मिलाया।

मुख्यमंत्री कैथल जिले के जडौला गांव में भगवान रविदास को समर्पित नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं कार्यक्रम समन्वयक ईश्वर सिंह भी मौजूद रहे।

एक बयान के अनुसार, समारोह के बाद लौटते समय सैनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर जाने के लिए अरनैचा गांव में रुके। इसी दौरान, मुख्यमंत्री के काफिले के पास एक स्कूल बस पहुंची। सैनी बस में सवार हुए और छात्रों का अभिवादन किया।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे प्रसन्न हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत की और हाथ मिलाया।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज