Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पाकिस्तानी संसद ने सेना, परमाणु कमान ढांचे से जुड़े 2 विधेयक पारित किए

इस्लामाबाद, 20 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को सेना और परमाणु कमान ढांचे से जुड़े दो विधेयक पारित किए। इनका मकसद पिछले साल हुए 27वें संविधान संशोधन के बाद सेना के पदानुक्रम में बदलावों को सुव्यवस्थित करना है।

इस संशोधन के जरिए ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी’ के अध्यक्ष का पद खत्म करके ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज’ (सीडीएफ) का पद बनाया गया। सीडीएफ का पद अभी सेना प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के पास है।

इस संशोधन के तहत ‘कमांडर ऑफ द नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड’ (सीएनएससी) का पद भी बनाया गया। यह चार-सितारा पद है जो पाकिस्तान के रणनीतिक बल के अभियान संबंधी एकीकरण की देखरेख करता है। पिछले महीने, जनरल सैयद आमिर रजा को लेफ्टिनेंट जनरल के पद से पदोन्नत करके पहला सीएनएससी नियुक्त किया गया।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की संसद के निचले सदन में मौजूदगी के बीच रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ‘पाकिस्तान रक्षा बल अधिनियम, 2026’ और संशोधित ‘राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण अधिनियम, 2010’ विधेयक पेश किए थे।

भाषा प्रशांत वैभव

वैभव