Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

इंडिगो की दिल्ली-मंगलुरु उड़ान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुए तीन घंटे की देरी

मुंबई, 20 अगस्त (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार को मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को लगभग तीन घंटे देरी की देरी हुई क्योंकि पायलट को रनवे पर चलने के दौरान एयरबस ए320 विमान में एक तकनीकी खराबी नजर आयी और फिर उसने विमान मरम्मत के लिए ‘बे’ में ले जाने का फैसला किया। इस उड़ान के एक यात्री ने यह जानकारी दी।

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार 24 डॉट कॉम’ के अनुसार दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 5.30 बजे उड़ान भरने वाली उड़ान संख्या 6ई-6456, एक नए विमान के साथ रात 8.28 बजे अपनी मंज़िल के लिए रवाना हुई।

सूत्रों के मुताबिक, उड़ान में पहले ही करीब 20 मिनट का विलंब हो चुका था और जब विमान उड़ान भरने के लिए चलने लगा, तो आठ-10 मिनट तक धीरे-धीरे चलने के बाद वह रुक गया और वापस ‘बे’ पर लौट आया।

एक यात्री ने कहा, ‘‘हम दिल्ली से मंगलुरु जा रहे थे। उड़ान शाम साढ़े पांच बजे की थी और बताया गया कि इसमें 20 मिनट की देरी है। फिर शाम पांच बजकर 50 मिनट के बाद विमान को आगे बढ़ाया गया, लेकिन 8-10 मिनट तक धीरे-धीरे चलने के बाद वह रुक गया।’’

उन्होंने कहा कि पांच मिनट बाद पायलट ने घोषणा की कि तकनीकी खराबी के कारण विमान वापस ‘बे’ में लौट रहा है।

सूत्र ने कहा, ‘‘बे पर उन्होंने दरवाज़ा खोला, कुछ इंजीनियर आए और पांच-10 मिनट तक विमान की जांच की। फिर चालक ने हमें विमान से उतरने के लिए कहा और बताया कि वे हमारे लिए दूसरे विमान का इंतज़ाम कर रहे हैं।’’

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘20 अगस्त 2026 को दिल्ली से मंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई6456 के चलने के दौरान विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पायलट विमान को वापस बे पर ले आए और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।’’

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव