Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पेनल्टी शूटआउट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर मोहन बागान फाइनल में, रविवार को होगा फाइनल

शिलांग, 20 अगस्त (भाषा) विशाल कैथ एक बार फिर नायक बने, उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में दो शानदार बचाव किए जिससे मोहन बागान सुपर जायंट ने बृहस्पतिवार को डूरंड कप के दूसरे सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोहन बागान ने बाजी मार ली।

अब मोहन बागान सुपर जायंट का सामना रविवार को फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल एफसी से होगा। इससे फाइनल में रोमांचक कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगी।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर