Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख ने कौंसरनाग यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

श्रीनगर, 20 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने बृहस्पतिवार को यहां आयोजित एक बैठक में आगामी कौंसरनाग यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, इस बैठक में पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए मौजूदा प्रबंधों की समीक्षा करना और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने डीजीपी को सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी दी। पुलिस प्रमुख ने तीर्थयात्रा की संपूर्ण सुरक्षा और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

डीजीपी ने अधिकारियों को उच्च स्तर की तैयारी बनाए रखने, यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सभी हितधारकों के बीच आपसी समन्वय व निर्बाध संचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश