Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बंद के आह्वान पर पंजाब यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित, निजी स्कूल बंद

चंडीगढ़, 21 अगस्त (भाषा) ‘कौमी इंसाफ मोर्चा’ के पंजाब बंद के आह्वान के मद्देनजर राज्य के निजी विद्यालयों के एक महासंघ ने बृहस्पतिवार को छुट्टी की घोषणा की।

वहीं पंजाब विश्वविद्यालय ने 21 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं का समय बदल दिया।

मोर्चा ने ‘बंदी सिंहों’ (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को बंद का आह्वान किया है।

राज्य में शुक्रवार को सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।

छात्रों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए पंजाब विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को होने वाली उन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जिनमें कुछ विद्यार्थी पहले शामिल नहीं हो पाए थे।

अब ये परीक्षाएं 10 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।

राज्य के 7,500 से अधिक निजी विद्यालयों का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स एंड एसोसिएशन ऑफ पंजाब’ (एफएपी) ने कहा कि उसने 21 अगस्त को सभी विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है।

एफएपी के अध्यक्ष जगजीत सिंह धुरी ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

मोर्चा नेताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों, दुकानदारों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, परिवहन संचालकों और शिक्षण संस्थानों समेत समाज के सभी वर्गों से समर्थन मांगा है।

भाषा

शुभम जितेंद्र

जितेंद्र