Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को पहले ही दिन मिला पूर्ण अभिदान

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) तापमान मापने और हीटिंग समाधान देने वाली कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के पहले दिन 5.93 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 650 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,51,81,667 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 8,99,96,050 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 12.50 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 6.44 गुना अभिदान प्राप्त हुआ और योग्य संस्थागत लिवालों (क्यूआईबी) को पांच प्रतिशत अभिदान मिला।

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड ने टेमासेक और एसबीआई म्यूचुअल फंड सहित बड़े (एंकर) निवेशकों से 194.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को बंद होगा।

कंपनी ने इस पेशकश के लिए प्रति इक्विटी शेयर 285-300 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

आईपीओ में 95 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और 1.85 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, निर्गम का आकार 650 करोड़ रुपये का है और निर्गम के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,515 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

भाषा राजेश राजेश योगेश

योगेश