Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे

सिलीगुड़ी (प.बंगाल), 20 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार शाम पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह का चेन्नई से बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जायेंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे और एसएसबी के जवानों के साथ बातचीत करेंगे।

उन्होंने बताया कि वह सिलीगुड़ी में समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें एक बैठक सीमा सुरक्षा से संबंधित होगी।

शाह के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे आमतौर पर ‘चिकन नेक’ कहा जाता है, रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के निकट स्थित है।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश