Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नाइजीरिया के सोकोतो में नौका पलटने से 47 लोगों की मौत

सोकोतो, 20 अगस्त (एपी) नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी सोकोतो प्रांत में बृहस्पतिवार को एक नदी में नौका के पलटने से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, नौका में सवार लोग राज्य के गोरोन्यो स्थानीय सरकारी क्षेत्र के गोराउ शहर में काम के लिए खेतों की ओर जा रहे थे।

समैला गरबा (55) ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पोती जमिला उस्मान भी नौका हादसे में मारे गए लोगों में शामिल है। गरबा ने कहा कि उन्होंने हादसे में मारे गए 42 लोगों के शवों की गिनती की है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के सोकोतो राज्य प्रबंधक अब्दुलकादिर यूसुफ ने भी इस भीषण हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 47 हो गई है।

एपी रवि कांत रवि कांत पवनेश

पवनेश