Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि90दिल्ली पाकिस्तान दूसरी लीड उच्चायोग

दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर स्थित अनधिकृत ढांचे ढहाए गए

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर बने कुछ अनधिकृत ढांचों को जवाबी कार्रवाई के तहत अधिकारियों ने ढहा दिया। यह कार्रवाई इस सप्ताह इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर लगे पार्किंग खंभों को पाकिस्तान द्वारा हटाए जाने के बाद की गई।

प्रादे127तमिलनाडु शाह तीसरी लीड वंदे मातरम्

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला 'राष्ट्रविरोधी' : अमित शाह

चेन्नई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का पार्टी का फैसला ‘राष्ट्र-विरोधी’ है तथा इसका मकसद कानून की खुली अवहेलना कर ‘‘वोट बैंक’’ के लिए तुष्टीकरण करना है।

दि58दिल्ली मास्टर प्लान अनधिकृत कॉलोनी

मास्टर प्लान में अनधिकृत कॉलोनियों के पुनर्विकास, झुग्गी-झोपड़ी निवासियों के लिए आवास का प्रस्ताव

नयी दिल्ली, दिल्ली के नए मास्टर प्लान-2047 में अनधिकृत कॉलोनियों के क्षेत्र-आधारित पुनर्विकास का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में सड़कों, खुले स्थानों और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आसपास की बस्तियों को एक साथ विकसित किया जा सकेगा।

दि40 कांग्रेस लीड एनसीईआरटी

व्यक्तियों का ‘शुद्धिकरण’ पाप, किताबों का संघीकरण शाप है: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा 11वीं और 12वीं कक्षा की राजनीतिक शास्त्र की पाठ्यपुस्तक तैयार करने वाली पुनर्गठित टीम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े चार सदस्यों को शामिल किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किताबों का “संघीकरण” किया जा रहा है।

दि46 न्यायालय यूजीसी विनियमन

यूजीसी के 2026 के समानता संबंधी विनियमों पर पुनर्विचार किया जा रहा है: केंद्र

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि शैक्षणिक परिसरों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने से संबंधित 2026 के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समानता संबंधी नियमों पर पुनर्विचार किया जा रहा है।

प्रादे131झारखंड अदालत दूसरी लीड परीक्षा

झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर अदालत की रोक

रांची, झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं तक के माध्यम से नियुक्त किये गये सरकारी कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने से संबंधित अधिसूचनाओं पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी।

प्रादे54 तमिलनाडु शाह दूसरी लीड बैठक

शाह ने दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की, परिसीमन का मुद्दा भी उठा

चेन्नई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को चेन्नई के निकट कोवलम में दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में चर्चा का नेतृत्व किया। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने परिसीमन का मुद्दा उठाया, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के बीच ‘महत्वपूर्ण बातचीत’ हुई।

वि32बांग्लादेश दूसरी लीड राष्ट्रपति चुनाव

बीएनपी के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति चुने गये

ढाका, सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के लंबे समय से महासचिव और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के करीबी सहयोगी रहे मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को बृहस्पतिवार को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।

वि26अमेरिका संस्था लीड आरएसएस

अमेरिकी संस्था ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

वाशिंगटन, अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है तथा अमेरिका सरकार से आरएसएस के नेताओं को राजनयिक सम्मान न देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने का आग्रह किया है।

वि6 यूएनएससी भारत आतंकवाद

आतंकवादियों को ‘वैधता’’ देने के लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: भारत

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल आतंकवादियों को प्रतिबंध व्यवस्था से बाहर कराने की कोशिश कर उन्हें ‘‘वैधता’’ प्रदान करने या केवल ‘‘राजनीतिक विचारों’’ के आधार पर संस्थाओं को काली सूची में डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

अर्थ76चीनी आयात

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरी दी

नयी दिल्ली, स्थानीय बाजारों में चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को 'शुल्क दर कोटा’ के तहत 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क मुक्त आयात की मंजूरी दे दी।

अर्थ33 बुनियादी उद्योग

देश के नौ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 5.4 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क का उत्पादन बढ़ने से देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

खेल34खेल बैडमिंटन विश्व दूसरी लीड भारत

सिंधू और आयुष हारे, त्रीशा और गायत्री विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

नयी दिल्ली, भारत को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को बड़ा झटका लगा जब पीवी सिंधू और आयुष शेट्टी को अपने-अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जिससे प्रतियोगिता के एकल वर्ग में देश का अभियान समाप्त हो गया।

खेल21खेल एथलेटिक्स स्वप्ना निलंबन

एशियाई खेलों की चैंपियन स्वप्ना बर्मन डोप जांच में पॉजिटिव आने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित

नयी दिल्ली, एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश