Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

वंदे मातरम् कोई राजनीतिक सौदेबाजी की चीज नहीं: माझी

भुवनेश्वर, 20 अगस्त (भाषा) राष्ट्रगीत को लेकर जारी विवाद के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘वंदे मातरम्’ कोई ‘‘राजनीतिक सौदेबाजी की चीज’’ नहीं बल्कि ‘‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा’’ है।

माझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वंदे मातरम् का गान केवल दो अंतरों तक सीमित करने का कांग्रेस कार्यसमिति का फैसला ‘‘बेहद निराशाजनक’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘वंदे मातरम् कोई राजनीतिक सौदेबाजी की चीज नहीं है। यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। वंदे मातरम् का गान केवल दो अंतरों तक सीमित करने का कांग्रेस कार्यसमिति का निर्णय बेहद निराशाजनक है। वंदे मातरम् भारत के इतिहास और भावना से जुड़ा है।'

माझी ने कहा कि वंदे मातरम् कांग्रेस की कोई राजनीतिक संपत्ति नहीं है कि वे इसमें काट-छांट करें, इसका महत्व कम करें या इस पर सौदेबाजी करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले इस गीत को वोट-बैंक के गणित या राजनीतिक लाभ के लिए छोटा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् हमेशा भारत की आवाज बना रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘देश को सब याद है। देश समझ चुका है। और देश कांग्रेस को फिर से वही राजनीति नहीं दोहराने देगा।’’

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने बुधवार को अपनी शीर्ष नीति-निर्णायक इकाई के 1937 के प्रस्ताव का पालन करने का निर्णय लिया था, जिसके अनुसार अब से पार्टी के सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो अंतरे ही गाए जाएंगे।

भाषा सुमित खारी

खारी